फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग सिंह पुंडीर को मिली कबीर पंथी सभा की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर कबीर पंथी समाज सुधार सभा का चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णु राम की देखरेख तथा अध्यक्ष विश्वकर्मा सभा बिलासपुर की अध्यक्षता में बल्लू खरयाला में हुए। इस मौके पर भाग सिंह पुंडीर को जिला की सभा ने सातवीं बार कबीर पंथी समाज सुधार सभा के प्रधान पद की कमान सौंपी।
चुनाव के इस मौके पर सदर, घुमारवीं, झंडूता व स्वारघाट चारों खंडों की कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का चयन किया गया। महासचिव सूबेदार बलदेव सिंह ने बताया कि सदर खंड से राम लाल को प्रधान, नरोतम दत्त को उपप्रधान, रीना देवी को महासचिव सोनू देवी को कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया।
विज्ञापन

घुमारवीं ब्लॉक से लश्करी राम को प्रधान, नरातू राम को उपप्रधान, प्रेमलाल को महासचिव तथा ओंकार सिंह को कोषाध्यक्ष के पद से नवाजा गया। झंडूता ब्लॉक से दलीप सिंह पुंडीर को प्रधान, ओंकार सिंह को उपप्रधान, राजपाल को महासचिव तथा जमनू दास को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। स्वारघाट ब्लॉक से मस्तराम को प्रधान, अन्नत राम को उपप्रधान का पदभार सौंपा गया। जिला कार्यकारिणी को एक बार फिर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया जिसमें भाग सिंह पुंडीर को जिला की सभा ने सातवीं बार कबीर पंथी समाज सुधार सभा का पदभार सौंपा।
विज्ञापन

जबकि जिला वरिष्ठ उपप्रधान पद पर बालक राम बैहल, उपप्रधान राम लाल व महंती देवी, महासचिव सूबेदार बलदेव सिंह व कोषाध्यक्ष बालक राम कटवाल को आसीन किया गया। कार्यकारिणी के विस्तार के लिए नवगठित कार्यवाहक कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रधान शांति स्वरूप, चंद्रशेखर, दक्ष, सुखराम व जीतराम सहित अन्य कई व्यक्ति उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें