फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में बढ़ रही नशाखोरी चिंता का विषय : एसपी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नशा मुक्ति सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अशोक शर्मा ने की। बैठक में प्रधानाचार्य रावमापा बिलासपुर और सतर्कता समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक ने नशाखोरी और उससे प्रभावित युवा पीढ़ी पर चिंता जताई। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किस तरह से अच्छे घरों के बच्चे इस नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें बच्चे नशे के कारोबार में शामिल हैं। इस पर भी दुख जताया कि वर्तमान समय में नशे का असर देवभूमि हिमाचल में देखने को मिल रहा है। अगर आज का युवा नशे की चपेट में आया गया तो आने वाला भविष्य खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति सतर्कता समिति इस विनाश से बच्चों को बचाने की जिम्मेवारी उठाने का प्रयास कर रही है। समय-समय पर काउंसलिंग व अभिभावक सभा व पुलिस अधिकारी भी छात्रों व आसपास के लोगों को जागरूक करते हैं। इस अवसर पर नशा निवारण समिति के अध्यक्ष कमल शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में समिति के सदस्य शैलजा, विशाल ठाकुर, राकेश कुमार, सुनीता जम्वाल सहित अन्य मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें