फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन कार्यकारिणी कर रही ट्रक ऑपरेटरों के पैसे का दुरुपयोग

विज्ञापन
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस प्रबंधन कार्यकारिणी सभा के सदस्य एवं पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, कुलदीप गौतम, प्रदीप ठाकुर, विनय कुमार वर्मा, कमल किशोर, चंदूराम और अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में सभा ट्रक ऑपरेटरों के पैसे दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहाकि वर्तमान में प्रधान और प्रबंधन कार्यकारिणी के पदाधिकारी सभा के पैसे को मेले या अन्य कार्यक्रमों में मोटी रकम देकर दुरुपयोग कर रही है। साधारण अधिवेशन में निर्णय लिया गया था कि घाटे में चल रही सभा पर खर्चों पर अंकुश लगाया जाए। उसी के चलते साधारण अधिवेशन में यह भी पारित किया गया था कि सभा द्वारा जो भी ट्रक मालिक व सभा सदस्य को मरणोपरांत राशि दी जाती थी वह राशि भी कमीशन से ना देकर ट्रक ऑपरेटरों के आने वाले भाड़े से काटकर दी जाए। वर्तमान सभा ट्रक ऑपरेटरों के पैसे को बाहर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए दे रही है जो कि सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सहायक पंजीयक अधिकारी बिलासपुर से आग्रह किया है कि ऐसे सभा ऑपरेटरों के पैसे के दुरुपयोग को रोका जाए अन्यथा मजबूरन न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा। दूसरी तरफ इन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह सीनियर कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है और अपने चहेतों को भाई-भतीजावाद के तहत अदला-बदली कर रही है। अपने चहेते कर्मचारियों को सीनियर पोस्टों पर बैठे कर्मचारियों को हटाकर लगा रही है। शीघ्र वरिष्ठ कर्मचारियों को अपनी जगह पर बहाल किया जाए। ट्रक ऑपरेटरों के पैसे का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें