फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा में करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। दी करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा पपलाह में करोड़ों के गोलमाल की आशंका के चलते निवेशकों में दहशत है। ऑडिट के दौरान बिलों सहित कई फर्जी रसीदें सामने आ रही हैं। अभी तक 2017 तक का ऑडिट ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

सभा के खाताधारकों ने अपनी जिंदगी की सारी पूंजी सभा में जमा करवा रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी 50-50 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा है। सभा के सचिव की मृत्यु के बाद आडिट करवाया जा रहा है। आरोप है कि सभा के सचिव ने खाताधारकों के पैसों का गबन किया है। सचिव ने बाहरी राज्यों में भी करोड़ों की संपत्ति बना रखी है। जबकि लोगों को जरूरत पड़ने पर कोई पैसा नहीं मिल रहा है। लोग अपने पैसे को वापस लेने के लिए परेशान हैं।
सचिव की मृत्यु होने के बाद सभा की कार्यकारिणी ने ऑडिट करवाने का फैसला लिया था। सेवानिवृत्त अंकेक्षक अधिकारी देवराज डोगरा ने बताया कि सभा का ऑडिट किया जा रहा है। 2017 तक का ऑडिट कर लिया गया है। कुछ रशीदें मेल नहीं खा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला सहायक पंजीयक अधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि सभा की कार्यकारिणी सचिव की संपत्ति को अटैच करने के सिलसिले में उनसे मिलने आई थी। अभी तक सभा का ऑडिट चला हुआ है। कितनी अनियमितताएं हैं यह ऑडिट पूरा होने के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें