फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से जमने लगे पाइप एक डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
कोहरा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन

बिलासपुर जिला केे कई इलाकों में कोहरे के जमने के कारण पानी के पाइप भी जमना शुरू हो गए हैं। सुबह के समय तापमान एक डिग्री तक पहुंच रहा है। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर शहर में तो धुंध के चलते लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है। सुबह 11 बजे के बाद ही कोहरा छंटने से धूप खिल रही है।
कई जगहों पर तो कोहरा इस कदर गाड़ियों पर जम रहा है, जैसे की शीशों पर बर्फ की चादर बिछ गई हो। लोग कोहरे की जमी हुई परत को हटाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गाड़ियों को भी सुबह के समय स्टार्ट करने में काफी दिक्कत हो रही है। ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों व बीमारों पर पड़ रहा है। सुबह के समय तो शहर के आसपास लगते गावों में खेतों में जमा हुआ कोहरा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला की पंचायतें बैरी रजादियां, बरमाणा, पंजगांईं, धार-टटोह और अन्य जगह पर कोहरे से होने वाली ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां पर सुबह के समय घना कोहरा जमा रहता है। जिससे सुबह के समय स्कूलों को जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण लोगों द्वारा खेतों में लगाई गई अन्य फसल भी जल गई है। इसके अलावा बिलासपुर शहर में धुंध के पड़ने से वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय भी वाहनों की लाइटें जलानी पड़ रही हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी धुंध प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले चालक सतर्क होकर वाहन चला सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें