फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबको साथ लेकर चलने का दे गए संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के गठन के बाद बिलासपुर दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने साफ संकेत दिए कि सरकार चलाने में सभी वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान साफ संकेत दिए कि सरकार में किसी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। कहा कि मंडी कांग्रेस मुक्त कर दिया गया है। बिलासपुर जिला कांग्रेस मुक्त होने से बच गया। रणधीर शर्मा पुराने साथी हैं। उनकी कमी विधानसभा में खलेगी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व विधायक रिखी राम कौंडल की भी जमकर प्रशंसा की। कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों की अपनी सरकार है। उन्होंने यह बात भी साफ की कि लोगों और सरकार में कोई दूरी नहीं होगी। लोग प्रदेश के विकास के लिए सुझाव भेजें। कहा कि प्रदेश सरकार को चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का सहयोग लिया जाएगा। ताकि प्रदेश में हर पांच साल बाद बदलने सरकार बदलने वाली परंपरा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में उभारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें