फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार को लेकर विस्थापितों का आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। सीमेंट फैक्टरी के कारण विस्थापित हुए मांगल क्षेत्र के लोग रोजगार की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बेरोजगार अल्ट्राटेक कंपनी के खिलाफ सात बेरोजगार युवक आमरण अनशन पर बैठे हैं। युवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। इसके अलावा बेरोजगारों को समर्थन दे रहे अल्ट्राटैक मजदूर संघ के प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मांगों को नहीं माना गया तो वे अल्ट्राटेक कॉलोनी को जाने वाली पानी की आपूर्ति बंद कर देंगे।
विज्ञापन

विस्थापितों का कहना है कि अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी रोक लगा दी जाएगी। इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर से भी मिला। उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। सीएम ने मौके पर ही प्रशासन को आदेश दिए कि विस्थापितों की मांगों का जल्द स्थायी हल निकालें और इस संबंध में उन्हें सूचित करें।
उल्लेखनीय है कि मांगल क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित वर्षों से रोजगार की लड़ाई लड़ रहे हैं। पहले जेपी और उसके बाद अल्ट्राटेक कंपनी से योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही कंपनियों ने विस्थापितों व प्रभावितों के हकों की अनदेखी की है। वर्कर यूनियन के प्रधान व मांगल से बीडीसी मेंबर सुरेश ठाकुर ने बताया कि संघ इससे पहले भी अपनी मांगों को जिला प्रशासन सोलन के समक्ष रख चुका है। प्रशासन ने उस समय जेपी प्रबंधन को आदेश दिए थे कि विस्थापितों को योग्यता के आधार पर हर घर से नौकरी दी जाए। लेकिन इसके बाद भी कंपनी ने प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन

सुरेश ठाकुर ने कहा कि जेपी ने बग्गा में अपनी कंपनी अल्ट्राटेक को बेच दी। मंगलवार को अनशन पर बैठने वाले युवाओं में अनिल कुमार, श्याम लाल, मुंशी, मेहर चंद, रूप लाल, राकेश कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें