स्वारघाट (बिलासपुर) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर विशाल चंदेल ने भाखड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत भाखड़ा के प्रधान प्रभात चंदेल ने बताया कि श्रीनयनादेवी (स्वारघाट) के अंतर्गत आने वाले गांव भाखड़ा के विशाल चंदेल ने 24 साल की आयु में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विशाल चंदेल का जन्म 6 अक्तूबर 1994 को जिला बिलासपुर के भाखड़ा गांव में हुआ है। पिता जोगिंद्र सिंह चंदेल एम्स दिल्ली में सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इनकी माता नरेश कुमारी गृहिणी हैं। छोटा भाई विपिन चंदेल दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। विशाल चंदेल ने दो दिन पहले भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पास आउट परेड होने के बाद लेफ्टिनेंट के ओहदे को पाने में कामयाबी हासिल की है।