दरिद्र नारायण कल्याण समिति ने आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं इकाई की ओर से रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
समिति के महासचिव जगदीश चंद ने बताया कि शिविर की शुरुआत प्रेम सिंह द्वारा 9वीं बार रक्तदान करके हुई। सुशील कुमार ने 10वीं, सतीश कुमार 9वीं, कमलदेव ने पांचवी, दिलवान सिंह राणा ने 33वीं, विक्रम सिंह परमार ने 42वीं, अनूप शर्मा ने पांचवीं, सुरेंद्र कुमार ने सातवीं, अक्षय कुमार ने पांचवीं, नवनीत धीमान ने आठवीं, रोहित विशिष्ट ने 16वीं, प्रेमलाल भाटिया ने छठी और मनोज कुमार ने छठी बार रक्तदान किया। 10 रक्तदाताओं ने चौथी बार और 15 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। जगदीश चंद ने बताया कि इस शिविर में एम्स बिलासपुर से डॉ. अखिलेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर मालविका, गुरविंदर सिंह, विकास कुमार, अवनीश कुमार और मनोज कुमार ने सेवाएं दी। इस मौके पर डीएवी प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, बबीता शर्मा, अनिल शर्मा, समिति अध्यक्ष शहजाद सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।