फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं-जम्मन-हड़सर-अमरपुर सड़क स्तरोन्यन के लिए 6 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

कई वर्ष से की जा रही थी खराब सड़क को सुधारने की मांग
खस्ताहाल सड़क पर वाहन चालकों को होती है परेशानी
संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली घुमारवीं-अमरपुर-डाहड-जम्मन-हड़सर सड़क के स्तरोन्यन को आखिरकार सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के लिए करीब 6 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। कई वर्ष से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के सुधार की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। अब बजट मिलने से न सिर्फ सड़क की दशा सुधरेगी बल्कि लोगों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।
करीब दो दशक पहले बनी यह सड़क अब जर्जर स्थिति में है। कई स्थानों पर गड्ढे और टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें इस मार्ग से गुजरती हैं, लेकिन खराब स्थिति के चलते यात्रियों को असुविधा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, पानी भरने और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। सड़क पर कई तीखे मोड़ हैं, जहां बड़े वाहनों को एक-दूसरे को पास देने में मुश्किल आती है। अकसर छोटे-बड़े वाहन मोड़ों पर अटक जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क की चौड़ाई भी कम होने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। बीते कुछ वर्षों में क्षेत्र में जनसंख्या बढ़ने से इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ा है। बरसात के दिनों में नालियों की उचित निकासी न होने से जगह-जगह पानी भर जाता है। कुछ हिस्सों में रिटेनिंग वाल न होने के कारण भूस्खलन का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि स्थानीय लोग इस सड़क को लेकर लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि यह मार्ग सिर्फ ग्रामीणों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के कई क्षेत्रों को जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

इनसेट
इन सुधार कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
स्वीकृत बजट से सड़क पर कई सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे। जहां-जहां तीखे मोड़ हैं, उन्हें आसान बनाया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। सड़क की चौड़ाई को यथासंभव बढ़ाया जाएगा और पासिंग स्पॉट तैयार किए जाएंगे ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके। इसके अलावा, सड़क पर जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उनमें सुधार कर दुर्घटनाओं की संभावना कम की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
घुमारवीं-जम्मन-हड़सर-अमरपुर सड़क के अपग्रेडेशन की मांग लंबे समय से लोगों द्वारा की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस परियोजना के लिए 6 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सड़क का चौड़ीकरण, मोड़ों को आसान बनाना और ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे लोगों को सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
राजेश धर्माणी, मंत्री तकनीकी शिक्षा
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें