फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 58 नए पॉजिटिव, 377 सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 58 नए मामले पॉजिटिव आए हैं, जबकि 75 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले घट कर 377 रह गए हैं।
शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 416 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 58 पॉजिटिव पाए गए। तीन मरीजों को कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। अन्य सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रखे मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां दी जा रही हैं। साथ ही यह मरीज नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सक के संपर्क में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
लोगों से आग्रह है कि मास्क का इस्तेमाल करें। पात्र लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बूस्टर डोज लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें