फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: काथला स्कूल के जर्जर भवन में पढ़ रहे 55 बच्चे

विज्ञापन
काथला स्कूल में असुरक्षित भवन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
एसएमसी ने नए भवन की उठाई मांग
विज्ञापन

दीवारों में दरारें, छत से गिर रहे सीमेंट के टुकड़े
अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला काथला में बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा में अभिभावकों और समिति सदस्यों ने जर्जर स्कूल भवन को लेकर चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग और सरकार से जल्द नए भवन के निर्माण की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुनीता देवी ने की। बैठक में बताया गया कि विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक 49 तथा प्री-प्राइमरी के छह सहित कुल 55 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल के पुराने भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। अब स्कूल में केवल दो कमरे हैं, जिनकी हालत काफी खराब हो चुकी है। दीवारों में दरारें आ गई हैं और कई जगह छत से सीमेंट के टुकड़े गिरते रहते हैं। इन्हीं कमरों में बच्चों की कक्षाएं भी लग रही हैं और कार्यालय भी संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य विद्यासागर ठाकुर ने कहा कि इस समस्या से शिक्षा विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। एसएमसी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुराने भवन को हटाकर नया भवन बनाने की मांग की है। यह प्रस्ताव आगे की कार्रवाई के लिए बीईईओ कार्यालय को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि विद्यालय के असुरक्षित भवन का मामला पहले ही विभाग के संज्ञान में है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। अब दोबारा पत्र लिखकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें