फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किए नए मतदाता
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
उपायुक्त विवेक भाटिया ने दिलाई लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। भारत के नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया।
उपायुक्त विवेक भाटिया ने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई और नए पंजीकृत हुए मतदाताओं को बैज और मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कर बधाई दी। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त संदेश को चल चित्र के माध्यम से सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है कि समस्त योग्य नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकृत हों। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मत का प्रयोग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया के साथ संवैधानिक अधिकार भी है। इसलिए मत का प्रयोग करना अपना नैतिक कर्तव्य समझें। उन्होंने युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र की परंपराओं को बनाए रखने के लिए नई आशाओं, अभिलाषाओं, कर्म प्रेरणा और निर्माण कार्य क्षमताओं के साथ आगे बढ़ने के लिए अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, समूहगान और सोलोसांग प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की ओर से नाटक के माध्यम से मतदान की महता पर जागरूक करते हुए मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर एडीएम श्रवण मांटा, एसडीएम प्रियंका वर्मा, नायब तहसीलदार राजेश कुमार के अतिरिक्त नए युवा मतदाता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें