फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा न्यूनतम वेतनमान: वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों से आठ की बजाय दस घंटे करवाया जा रहा काम
विज्ञापन

कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा न्यूनतम वेतनमान : वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतनमान कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों से 8 के बजाय 10 घंटे तक काम करवाया जा रहा है, जोकि सरासर कामगारों के साथ अन्याय है।
हिमाचल प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने श्री नयना देवी मंदिर न्यास में कार्यरत एवं श्री नयना देवी नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की दशा पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी 3 वर्षों से ज्यादा समय से दोनों सरकारी संस्थानों में 40 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। कामगारों को उनके वेतन के कटने वाले पीएफ की कोई जानकारी नहीं है। कार्य आठ के बजाय 10 घंटे करवाया जा रहा है। कानून की ओर से निर्धारित बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही है। वर्करों को दो बार मिलने वाली वर्दियां, बूट, दस्ताने, साबुन, तेल की सुविधा से वंचित रखा गया है। कामगारों को 2 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। वर्मा ने मंदिर न्यास के अध्यक्ष और नगरपालिका के प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि उक्त संस्था को कार्यरत सभी कामगारों को कानून की पालना सुनिश्चित करवाए अन्यथा इंटक कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें