अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल परिषद किसान सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड हरदेव सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 व 30 नवंबर को दिल्ली में 192 किसान संगठनों के संसद प्रदर्शन में प्रदेश से 1000 किसान भाग लेंगे।
हरदेव ने बताया कि किसानों की मुख्य मांगों में स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करना, किसानों के कर्जे माफ करने जिसमें हिमाचल के ग्रीन हाऊस किसानों के ऋण भी माफ किए जाएं। समर्थन मूल्य की गारंटी दो और किसानों का उत्पादन लागत का डेढ़ गुना पैसा दिया जाए। आवारा पशु, जंगली जानवरों व बंदरों के नुकसान के एवज में किसानों को 5000 रुपये बीघा मुआवजा दिया जाना शामिल है।
इसके अलावा खैर को कृषि उत्पाद घोषित करके समर्थन मूल्य दिया जाना, रेलवे व फोरलेन विस्थापित को चार गुणा मुआवजा दिया जाना शामिल है। इन मांगों को लेकर 29 नवंबर को 1000 किसान दिल्ली मार्च में शामिल होने के लिए 28 को रवाना होंगे।