फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता के लिए सूबे की टीम रवाना

विज्ञापन
याेग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। पंजाब के पटियाला में आयोजित होने जा रही 43वीं राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना हो गई है। प्रतियोगिता पटियाला स्थित पोलो ग्राउंड स्टेडियम में 18 से 22 नवंबर तक होगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल राज्य से 42 प्रतिभागी गए हैं।
हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष एवं योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 नवंबर तक पटियाला के पोलो ग्राउंड स्टेडियम में किया जाएगा। पूरे भारत वर्ष के 28 राज्यों से चयनित किए गए करीब 1500 प्रतिभागी बच्चे अपने योग आसन के जौहर पंजाब राज्य के पटियाला स्थित पोलो ग्राउंड स्टेडियम में दिखाएंगे। इस राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश राज्य से 42 प्रतिभागी बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल के 9 जिलों से 42 बच्चे राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। इस राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 22 बच्चों का चयन बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ क्षेत्र से हुआ है। हिमाचल के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अपनी एसोसिएशन की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हिमाचल से चुने गए सभी 42 बच्चे राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें