फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से झंडूता में जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से झंडूता में जनजीवन अस्तव्यस्त
झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर मार्ग चट्टानें गिरने से बंद, लोग परेशान
अपने घरों से बाहर गए लोगों का घरों तक पहुंचना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही भारी मूसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश से उपमंडल झंडूता की झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर और बरोहा-नखलेहड़ा-ज्योतिपतन सड़कों पर पहाड़ी से चट्टानों और ल्हासे गिरने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। सड़कें बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जगह-जगह ल्हासे गिरने से सड़क अवरुद्ध हो जाने से जो लोग अपने घरों से बाहर गए हुए थे, उन्हें अपने घरों में पहुंचना बड़ा ही मुश्किल हो गया। ज्यादातर परेशानी लोगों को मुसाहन से लुरहाड़ सड़क पर झेलनी पड़ी, जहां पर सड़क अभी तक कच्ची है। लोगों को कच्ची सड़क पर दलदल मिट्टी से पैदल गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर सड़क के मांडवा पुल की पहाड़ी से गिरने वाले ल्हासे और चट्टानों की वजह से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
इसके चलते कलोल, भड़ोलीकला, मरोतन, जेजवी, जडड़ू कुलज्यार, शाहतलाई, लठ्यानी के अलावा नखलेहड़ा, लुरहाड, पसोल, बजौरा, ज्योतिपतन, दाड़ीबाड़ी, दगड़ाहन, जकातखाना, पंचपीरी, स्वारघाट सहित अन्य कई स्थानों को जाने वाले लोगों को भारी बारिश के कहर का सामना करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर और बरोहा-नखलेहड़ा-ज्योतिपतन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि दो दिनों से हो रही भारी बारिश से झंडूता-मांडवा-शाहतलाई-बड़सर और बरोहा-ज्योतिपतन सड़कों पर चट्टानों और ल्हासे गिरने से सड़क बंद हो गई है। मौसम खुलते ही सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
----------------
....सुभाष कपिल...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें