फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायक अभियंता द्वारा कनिष्ठ अभियंता से दुव्र्यवहार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ बिलासपुर जोन के अध्यक्ष ई. राजीव कुमार व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शिमला के चिडग़ांव में सहायक अभियंता की ओर से कनिष्ठ अभियंता से किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कार्यालयों का माहौल न बिगड़े। आरोप लगाया कि रोहड़ू के चिडग़ांव में सहायक अभियंता अनिल पथिक की ओर से कनिष्ठ अभियंता विक्रम शर्मा से न सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि मारपीट की भी कोशिश की गई। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जेई विक्रम शर्मा को इससे पूर्व भी एसडीओ द्वारा उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। विक्रम शर्मा संघ के वित्त सचिव भी हैं। उक्त अधिकारी के खिलाफ इससे पूर्व अपने अधीनस्थ अधिकारी को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार तथा प्रमुख अभियंता पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए अन्यथा पूरे प्रदेश में संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग व सरकार की होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें