फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन नंबर डायल कर बुकिंग हो सकेगा घरेलू सिलेंडर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर वासियों को अब अपने रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए न तो बुकिंग ऑफिस जाना पड़ेगा और न ही फोन कर अपने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इंडेन की ओर से आटोमैटिक रिफेल बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई है जिसका प्रयोग कर अब उपभोक्ता घर बैठे या अन्य किसी भी स्थान से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपना रसोई गैस सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
इंडेन आटोमैटिक रिफेल बुकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल फोन से 98825-54411 से डायल करना होगा। कुछ सेकेंड के बाद आपसे अपने इंडेन शाखा का लैंडलाइन नंबर पूछा जाएगा, नंबर कनफर्म होने के बाद उपभोक्ता से रसोई गैस नंबर पूछा जाएगा। इसके तुरंत बाद आपका सिलिंडर बुक हो जाएगा।
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पूर्व उपभोक्ताओं को अपने रसोई गैस सिलिंडर को बुक करवाने के लिए या तो गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते थे या फिर लैंड लाइन फोन पर सिलिंडर बुक करवाना पड़ता था। एक नंबर पर कई बार घंटों इंतजार करने पर काल लगती थी या लगते ही कट जाती थी। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सारा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड होने से उपभोक्ताओं का समय और धन दोनों बचेंगे।
विज्ञापन

बाक्स....
उपभोक्ता किसी भी समय सिलिंडर बुक करवा सकेंगे
बिलासपुर में सैनी गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आटोमैटिक रिफेल बुकिंग सुविधा का शुभारंभ हो गया है। उपभोक्ता किसी भी समय अपना आटोमैटिक रिफेल बुकिंग सुविधा के तहत सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
टेकचंद सैणी संचालक सैनी गैस एजेंसी बिलासपुर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें