बिलासपुर। ेसदर विस क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के करीब 15 मामले चुनाव आयोग के पास पहुंचे थे। आयोग की ओर से छानबीन की गई। लेकिन, जांच में अधिकांश शिकायतें झूठी पाई गई हैं। कुछ एक शिकायतों का आयोग की टीम ने मौके पर निपटारा कर दिया। इसकी पुष्टि एसडीएम बिलासुपर डॉ. हरीश गज्जू ने की है। कार्रवाई के दौरान हुए खर्च को प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा गया है।
उल्लेखनीय है कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाई गई थीं। इसमें कई मामले सरकारी संपत्ति पर झंडे, पोस्टर आदि लगाने के थे। जबकि कई मामले गाड़ियों की अधिक संख्या और जाम आदि लगाने के आयोग के पास सदर क्षेत्र से पहुंचे थे। चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए थे। लेकिन जांच में अधिकांश शिकायतें झूठी पाई गई हैं। एसडीएम बिलासपुर ने बताया कि शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई।
नोटिस भी भेजे गए। उन्होंने कहा कि कई मौके पर सरकारी कर्मचारियों को भेजकर जाम खुलवाया गया। जबकि कई जगह सरकारी संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान हुआ पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। जबकि दस के करीब शिकायतों को जांच के बाद झूठा पाया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ...