बिलासपुर। घुमारवीं तहसील के निहारी शिव मंदिर में पांच दिवसीय पतंजलि योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। शिविर की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मस्तराम शास्त्री ने की। शिविर में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी डॉ. राजेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आचार्य मंदीप ठाकुर ने लोगों को योगासन और प्राणायाम करवाया। इस अवसर पर ज्योति धीमान और सतीश सोनी मौजूद रहे।