फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी में आज से शारदीय नवरात्र शुरू, 500 जवान रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सोमवार से शारदीय नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं का सैलाब दर्शन करने के लिए उमड़ना शुरू हो जाएगा। मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्र के दौरान प्राचीन गुफा को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा।
26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र में मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 500 सुरक्षा कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
रविवार को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के बाद मेला अधिकारी एवं न्यास अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। क्षेत्र में धारा 144 लागू है। मंदिर के अंदर नारियल और हलवा प्रसाद ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

शरारती तत्वों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उधर, मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि 120 अस्थायी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सोमवार रात 2:00 बजे खोले जाएंगे। यात्रियों को एलईडी के माध्यम से सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी। जेबीडी ग्रुप हरियाणा के भारत भूषण नवरात्र में फलाहार और लंगर परोसेंगे।
उधर, मेला पुलिस अधिकारी डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि 150 होमगार्ड और 350 पुलिस जवान नवरात्र में यात्रियों की सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगे। कोलावाला टोबा, भाखड़ा और कैंची मोड़ से श्री नयनादेवी आने-जाने वाली सड़कों पर बैरियर लगाए गए हैं।
यात्रियों को पूरी तरह से चेक करने के बाद ही उन्हें भेजा जाएगा। लगभग 120 सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। गुफा तक छोटी गाड़ियों का आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यदि श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ती है तो उन्हें घवांडल चौक में रोका जाएगा। उधर, नगर परिषद ने भी सफाई का जिम्मा संभाल लिया है। नगर परिषद पूरे नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें