फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला 13 साल का किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-5 बजोहा में शनिवार रात 13 साल का बच्चा कमरे में पंखे से लटक गया। मां ने पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।
अभिलक्ष शर्मा (13) पुत्र विजय कुमार, निवासी गांव हरल्याण, डाकघर बलद्वाड़ा, जिला मंडी मां और छोटे भाई के साथ घुमारवीं में किराये के मकान में रहता था। वह एक निजी स्कूल में नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे मां ने बच्चे को कमरे में पंखे से लटके देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। वहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक बच्चे की मां बेसुध है। वह अभी तक कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक जांच सामने आया है कि घटना के समय बच्चे की मां रसोई में काम कर रही थी।
छोटे भाई ने हादसे की जानकारी मां को दी। मृतक बच्चे का पिता सेना में कार्यरत हैं। वह आजकल विदेश में सेवारत हैं।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें