फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में डाली आहुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतारों में माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें