फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो फायर गाड़ियों के सहारे 50 पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपमंडल घुमारवीं में आग बुझाने के लिए नहीं पर्याप्त व्यवस्था
विज्ञापन

- एक साथ दो जगह आग लगने पर राम भरोसे हो जाती है व्यवस्था


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही उपमंडल घुमारवीं में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं। इन घटनाओं में कई परिवार बेघर हो जाते हैं तो कई लोगों का रोजगार तक छिन जाता है। बावजूद इसके उपमंडल घुमारवीं के लिए आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
घुमारवीं विधानसभा की 50 पंचायतों का भार एक अग्निशमन चौकी के सहारे है। इस चौकी में दो गाड़ियों और 12 कर्मचारियों की तैनात हैं जो उप मंडल की इतनी बड़ी जनसंख्या के लिए अकसर नाकाफी साबित होते हैं। गाड़ियों, उपकरणों और मौजूदा हाइड्रेंटों में पानी की कमी के चलते कर्मचारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि अग्निशमन चौकी के पास कहने को तो पांच हाइड्रेंट हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ एक हाइड्रेंट में ही 24 घंटे पानी की व्यवस्था रहती है। बाकी हाइड्रेंट में यदि पानी लेना हो तो उसके लिए पहले जल शक्ति विभाग से मांग करनी पड़ती है।। अग्निशमन चौकी में खड़ी दो गाड़ियों में से एक गाड़ी में मात्र 300 लीटर पानी आता है जो सिर्फ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ही प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा एक बड़ी गाड़ी मौजूद है। यदि क्षेत्र में एक साथ दो जगह कहीं आग की घटना हो जाए तो व्यवस्था राम भरोसे ही है। क्षेत्र के लोग बरसों से इस चौकी को दमकल केंद्र बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, ताकि आग की घटना होने पर उन्हें बुझाने की उचित व्यवस्था हो सके। 19 फरवरी 2016 को खोली गई इस अग्निशमन चौकी को बने करीब 8 साल बीत चुके हैं। अग्निशमन व्यवस्थाओं पर सरकार और प्रशासन कितना चुस्त है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इन बीते 8 साल में अग्निशमन विभाग को जमीन तो नसीब हो गई, लेकिन भवन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कोट्
अग्निशमन चौकी के लिए जमीन और भवन निर्माण संबंधी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आमजन आग से बचाव के लिए सावधानियां और एहतियात जरूर बरतें।
विज्ञापन

-गौरव चौधरी, एसडीएम, घुमारवीं
कोट्
चौकी में मौजूद सभी कर्मचारी किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन कई बार मौजूद दो गाड़ियाें से शहर की व्यवस्था तो हो जाती है, लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसी घटना के बाद वहां पर पानी न मिलने की दिक्कत आती है।
-अमृतलाल, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें