श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
-श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में डालीं आहुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में शनिवार को करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की।
मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइनें सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए पूजा अर्चना की । हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।