फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के आतंक से खौफजदा झबोला के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत झबोला में लोग बाघ के आतंक से डरे हुए हैं। हालत यह है कि बाघ लोगों के पालतू पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा है। वहीं दिन के समय भी बाघ की चहल कदमी साफ देखी जा रही है। ऐसे में लोगों को जहां अपने पशु धन की चिंता सता रही है, वहीं बच्चों को भी अकेले स्कूल भेजने से डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए ताकि बाघ को पकड़ा जा सके।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भी बाघ ने एक पालतू पशु को अपना शिकार बनाया। अश्विनी बनयाल ने बताया कि सुबह 4 बजे मवेशी खाने में बछड़ा बंधा हुआ था लेकिन उसके बाद जब 5.30 बजे के बाद मवेशीखाना में गए तो तब तक बाघ उसे अपना शिकार बना चुका था। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की ओर से बीट गार्ड सपना कुमारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बाघ के पंजे के निशान की पुष्टि की है। मौके पर पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. शशवात शर्मा ने बाघ का शिकार हुआ बछड़े का पोस्टमार्टम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी ने बतायाकि इस मामले की पुलिस थाना तलाई में शिकायत की गई है। वहीं लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि उपरोक्त बाघ को काबू कर चिड़ियाघर में भेज दिया जाए ताकि लोगों को जानमाल का नुकसान न उठाना पड़े। ज्ञान सिंह वन खंड अधिकारी गोचर ने बताया कि शिकायत आई थी। मौके पर वन रक्षक को भेजा गया था जिन्होंने बाघ के पंजों की पुष्टि की है। वहीं उन्होंने लोगों से भी सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें