फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने उठाया वॉर मेमोरियल का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायक रामलाल ठाकुर ने कई तारांकित प्रश्न पूछे। जिसमें इन्होंने मुख्यत: बिलासपुर में बन रहे वॉर मेमोरियल व स्वाहन-कटिर्ड-पंगवाना सड़क पर प्रश्न पूछे।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि स्वाहन-कटिर्ड-पंगवना सड़क का कार्य कब आरंभ किया गया और इसके लिए वित्तीय अनुमोदन और प्रशासनिक स्वीकृति कब प्रदान की गई और कितना कार्य हो चुका है। यह भी पूछा कि क्या यह सत्य है कि कटिर्ड गांव सड़क से नहीं जोड़ा गया, जबकि यह सड़क कटिर्ड गांव से होकर जानी थी, तो इस सड़क का सर्वे क्यों बदला गया और साथ में पूछा कि इस सड़क का निर्माण बिना वन विभाग की मंजूरी के किया गया। अनियमितताओं के बावजूद ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। इस अनियमितता को देखते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की गई या नहीं। लेकिन विधानसभा सत्र में इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इस पर न तो संबंधित विभाग और न ही प्रदेश सरकार ने दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरी सड़क पर बरती अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें