फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, आंकड़ा 1069 पार

विज्ञापन
Mosquito
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को भी बिलासपुर में डेंगू के 24 नए मामले सामने आए। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1069 पहुंच गई है। पूरे जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डेंगू रोकने के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। हर रोज दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को डेंगू के 24 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें से 6 मामले बिलासपुर शहर से, 14 मामले मार्कंडेय से, 3 मामले घुमारवीं से और 1 मामला जिला मंडी से दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 121 रोगियों का उपचार चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित 8 रोगियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है और शेष रोगियों का उपचार घरों में ही चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए वार्ड नंबर 1 में 3, वार्ड नंबर 2 में 15 घरों में और वार्ड नंबर 3 में 8 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 8 और 9 में जाकर 127 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 80 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढककर रखें और ओडोमोस आदि कीटनाशक का स्प्रे करें। घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें