फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में लोगों को किया डेंगू के बारे में जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाई में लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रदेश में डेंगू की दस्तक के चलते नगर पंचायत तलाई ने लोगों से सावधानी और एहतियात बरतने की अपील की है। शहर के लोगों को आदेश दिए गए हैं कि शहर में गंदगी न फैलाएं, जिसके चलते डेंगू के मच्छर को पनपने में सहयोग मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव सिंह स्याल और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि प्रतिदिन फोगिंग और दवाइयों का छिड़काव करें।
विज्ञापन

घर में रखी पानी की टंकियों की सफाई करें। उनमें दवाई डालें, बरसात के कारण घरों के आसपास के गड्ढों में पानी इकट्ठा न होने दें, जिसमें मच्छर पनप सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते डेंगू का प्रभाव नगर पंचायत में न पनपे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बरसाती सीजन होने के कारण डेंगू के मच्छर अधिक पनप रहे हैं। नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में जाकर लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें