फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरवार को जिला अस्पताल पहुंचे डेंगू के 26 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, जिले
विज्ञापन

में 26 नए मामले सामने आए
बिलासपुर शहर में 11 और मार्कंडेय से आठ लोग आए चपेट में
35 घरों में करवाई गई कीटनाशक स्प्रे, 6 लोग अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिला अस्पताल में वीरवार को डेंगू के 26 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 11 मामले अकेले शहर से ही हैं। वहीं, आठ मामले मार्कंडेय से भी हैं। इसके अलावा कुल्लू और मंडी से भी मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अब बारिश के बाद जिला में डेंगू के मरीजों की तादात और बढ़ने का अंदेशा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी चाहिए कि वे लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें, ताकि लोग इसकी चपेट से बच सकें।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को डेंगू के 26 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 11 मामले बिलासपुर शहर से, 8 मामले मार्कंडेय से, दो मामले झंडूता, एक मामला कुल्लू जिला से और 4 मामले मंडी जिला से दर्ज किए गए हैं। इस समय जिला में डेंगू से पीड़ित 188 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 6 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं, शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दो वार्डों में करवाई कीटनाशक स्प्रे
डेंगू की रोकथाम के लिए वार्ड-5 में 18 घरों और वार्ड-6 में 17 घरों में कीटनाशक स्प्रे करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्डों में जाकर 322 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 298 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें