फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी टोल बैरियर गरामौड़ा नहीं हुआ शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी टोल बैरियर गरामौड़ा नहीं हुआ शिफ्ट
विज्ञापन

आए दिन मौके पर लग रहा जाम, चालकों में झगड़े होने से माहौल हुआ खराब
बरसात के बाद स्थानांतरित किया जाएगा बैरियर : आबकारी विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। जनमंच कार्यक्रम में और ई-समाधान पोर्टल में शिकायत करने के बावजूद भी टोल बैरियर गरामौड़ा को पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर यानी वास्तविक सीमा पर शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इस कारण उक्त स्थान पर आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता मिल रहा है लेकिन टोल टैक्स बैरियर के कारिंदे हैं कि उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
काबिलेगौर है कि उक्त टोल बैरियर पंजाब सीमा से हटाकर दो किलोमीटर ऊपर चढ़ाई में हिमाचल की सीमा में लगा दिया गया है। जबकि नियमानुसार टोल बैरियर नाका पंजाब व हिमाचल की सीमा पर लगाया जाना चाहिए। जिस स्थान पर आजकल उक्त टोल बैरियर लगाया गया है उस स्थान पर नेशनल हाईवे सड़क मार्ग बहुत तंग हो चुका है। उक्त स्थान पर एक तरफ फोरलेन कंपनी द्वारा पहाड़ी से कटान किया गया है जिस कारण टोल बैरियर के समीप एक तरफ को गहरी खाई बन चुकी है। इस कारण उक्त टोल बैरियर वाले स्थान पर दुर्घटनाओं का भय हर पल बरकरार बना हुआ रहता है।
विज्ञापन

बता दें कि इसी टोल बैरियर के समीप सड़क पार करके एक सरकारी उच्च पाठशाला भी है। इसके साथ ही इसी जगह सस्ते राशन का डिपो भी है जिस कारण स्थानीय री पंचायत के कई गांव के बाशिंदे राशन लेने के लिए भी अकसर यहां आते जाते हैं जिन्हें सड़क पार करने में बड़ी परेशानी होती है। इस तंग स्थान से होकर स्कूल के बच्चों को सड़क पार करने के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पार करनी पड़ती है। टोल बैरियर, गरामौड़ा के कारण री पंचायत की जनता को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत री की प्रधान कल्पना शर्मा व उपप्रधान मदनलाल शर्मा ने बताया कि कई बार उक्त स्थान पर वाहन चालकों व टोल बैरियर कर्मियों में मारपीट जैसी घटनाएं भी घट चुकी हैं। इस कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त माहौल की वजह से उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। आयुक्त आबकारी एवं राज्य कर रविंद्र कुमार से ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद टोल बैरियर गरामौड़ा को उचित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
----------------
...विक्रम ठाकुर...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें