फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। डेंगू से बचाव के लिए घरों के आसपास सफाई रखें और कहीं भी पानी इक्ट्ठा न होने दें। पानी वाले बर्तनों को नियमित सुखा कर पुन: प्रयोग कर करें। बुधवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र कोठी के कर्मचारियों के सौजन्य से कोठी में लगाए गए एक जागरूकता शिविर में यह जानकारी दी गई। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद थे। सीडीपीओ ऑफिस से पर्यवेक्षक मंजू, नरेंद्रा हौजरी कोठी के कर्मचारियों व सिलाई सेंटर कोठी के सदस्यों व समस्त आईपीएच विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने शिविर में भाग लिया। इस मौके पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार ने लोगों को बताया कि डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए सभी को एक साथ सावधानी बरतनी होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय पुरस्कार खुशबू और सहेलियों ने और तृतीय पुरस्कार उमंग शर्मा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें