फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने करवाई सब्जी मंडी की बंद नालियों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर परिषद ने करवाई सब्जी मंडी की बंद नालियों की सफाई
सब्जी मंडी में हो रहे अवैध निर्माण के चलते बंद हो चुकी हैं नालियां
न्यायालय के आदेशों के बावजूद लगातार हो रहा शहर में अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने सब्जी मंडी बिलासपुर में नालियों की सफाई करवाई है। अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की मदद से बंद हुई कुछ नालियों को खोला गया लेकिन कई जगहों पर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण से नालियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं जिससे नालियों को खोलना नप के लिए जी का जंजाल बन गया है।
शहर की सब्जी मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। यहां पर रहने वाले व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से सब्जी मंडी व मीट मार्केट छोटी पड़ गई है। इससे यहां पर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब नप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ नालियों को खोलना चाहा तो वह भी असमर्थ दिखे। एक जगह पर किसी व्यापारी ने तो निकासी नाली के ऊपर ही सीढ़ियां बना दी थीं। वहां से बंद पड़ी नाली को खोलने केे लिए नप कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं मीट व्यापारी व पूर्व पार्षद वीरदीन का कहना है कि सब्जी मंडी में एक शख्स द्वारा अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। जबकि इस पर न्यायालय ने स्टे दे रखा है। ऐसे में जिला प्रशासन की नाक के नीचे अतिक्रमण हो रहा है। दो दिन पहले भी यहां पर निर्माण को रुकवाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्य न्यायाधीश को अवैध निर्माण को लेकर पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी प्रभारी केआर ठाकुर का कहना है कि दमकल विभाग के सहयोग से बंद पड़ी नालियों की सफाई की गई है। इसके अलावा जो अतिक्रमण हो रहा है उसे भी रुकवाया गया है। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस निकाला जाएगा।
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें