फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर परियोजना डोल बेरड़ा से निकाले मजदूरों को किया कंपनी ने बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। सौर परियोजना डोल बेरड़ा में निकाले गए 26 मजदूरों को कंपनी ने बहाल कर दिया है। कंपनी और मजदूरों के बीच की गई वार्ता सफल रही और कंपनी निकाले गए सभी मजदूरों को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए राजी हो गई है।
मजदूरों की तरफ से वार्ता में प्रतिनिधि के रूप में एटक के जिला अध्यक्ष कॉमरेड भाग सिंह ने भाग लिया। मजदूर 26 जून से आंदोलनरत थे। मजदूरों की मांग थी कि परियोजना के एमओयू के आधार पर 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को मिले। इसके अलावा श्रम कानूनों को परियोजना में लागू किया जाए।
विज्ञापन

भाग सिंह ने बताया कि कंपनी बिना शर्त निकाले गए मजदूरों को काम पर वापस रखने के लिए राजी हो गई है। इससे पहले मजदूरों व स्थानीय लोगों ने प्रोजेक्ट साइट का घेराव किया और प्रोजेक्ट में काम बंद करवाया।
इस दौरान कमेटी के सदस्य गोपाल, तारा सिंह, जीतराम, भोलानाथ, अरूण कुमार, दलविंद्र सिंह, महेंद्र लाल, सुरेश चौधरी ने भी मजदूरों को संबोधित किया। इसके साथ पंजाब से आए मजदूरों के नेता वेद प्रकाश, किसान नेता देवेंद्र नंगली, मोहन सिंह, ऊना से बंसल सिंह, रविंद्र जोशी, विजय शर्मा ने भी मजदूरों को संबोधित किया।
विज्ञापन

वार्ता में कंपनी की तरफ से आरके वर्मा, एचपीपीसीसी प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर जसविंद्र, डिप्टी मैनेजर एचपीपीसीसी मनोज कुमार, डीजीएम नवीन कुमार आदि शामिल हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें