फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सैकड़ों सीढ़ियां लांघ किए माता के दर्शन

विज्ञापन
श्री नयना देवी मंदिर में मोटरसाइकल पर पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

श्री नयना देवी(बिलासपुर)।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में बुधवार को श्रद्धालु सैकड़ों पौडिय़ां मोटरसाइकिल पर चढ़ कर माता के दर पहुंच गए। श्रद्धालुओं का कहना था कि वह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने माता से मनत मांगी थी कि अगर वे ठीक हो जाएंगे तो मोटर साइकिल पर सवार होकर दर पहुंचेंगे। इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वे बुधवार को नयना देवी मंदिर के लिए बनी सैकड़ों सीढ़ियों पर मोटरसाइकिल चलाते हुए मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों भक्त पंजाब के अमलौह जिला फतेहगढ़ साहब के रहने वाले हैं। श्रद्धालु मोटरसाइकिल को सीढ़ियों पर चढ़ा कर मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। हालांकि वह मोटर साइकिल माता के दरबार के अंदर ले जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। मंदिर न्यास की तरफ से मंदिर न्यास कर्मचारी प्रधान सुनील कुमार, अनिल शर्मा, अरविंद, पुजारी ललित मोहन और अन्य प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित भी किया और माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें