फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल पूजन से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आगाज

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। अपनी लोक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिलासपुर का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शनिवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मेला ग्राउंड में बैल पूजन व खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्यातिथि ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और बैल पूजन किया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यातिथि सदर विधायक सुभाष ठाकुर व घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पूजा-अर्चना के बाद भारी जनसमूह के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनियों और लोक कलाकारों के नृत्य के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद शोभायात्रा ऐतिहासिक लुहणू मैदान के मेला स्थल पर पहुंची। जहां मुख्यातिथि ने खूंटा गाड़ने व बैल पूजन के साथ झंडा फहराकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का विधिवत रूप से उद्घाटन करके अवलोकन किया। इस दौरान धार-टटोह, हारकुकार, बरमाणा व कंदरौर के सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मेले के शुभारंभ पर उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों के लिए प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए थे। शोभा यात्रा में भाग लेने वाले पुरुषों को पगड़ी और महिलाओं को दुपट्टा दिया गया। मेला कमेटी के लोगो का बैज सभी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें