फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघस-शिमला रोड़ पर हुई नैनो और ऑल्टो कार टक्कर

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

वीरवार को घाघस-शिमला रोड पर सुबह नैनो और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। हालांकि, इसमें जान और माल का नुकसान नहीं हुआ। इससे इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में सैलानी और स्कूली बच्चों समेत कर्मचारी भी परेशान हुए।
घाघस से शिमला रोड पर एक किलोमीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 9:30 बजे एक नैनो और ऑल्टो कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दोनों ही कार चालक हादसे में सुरक्षित हैं। कारों में टक्कर के कारण सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। ग्लोबल ज्यूरिसट संस्था ने इसमें घटना के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को ठहराया है। इनकी वजह से आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। शिमला के लिए बाईपास और बिलासपुर आने-जाने के लिए भी मुख्य रूप से इसी सड़क का प्रयोग किया जाता है। संस्था ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संस्था कई बार फोन पर हमीरपुर कार्यालय को तंग मोड़ों को चौड़ा करने के लिए शिकायत कर चुकी है, लेकिन विभाग की लापरवाही की वजह से लोगों को आर्थिक और जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष अजय नड्डा, सचिव अखिल ठाकुर, क्षितिज ठाकुर, अरविंद सिंह, सह सचिव होशियार सिंह, प्रेस प्रवक्ता अतुल सांख्यान ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। करोड़ों रुपये विभाग को जनहित में खर्च करने को दिए जाते हैं लेकिन विभाग सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें