फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ट्रायल कैंप में भाग लेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
Valliball - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सूबे के तीन खिलाड़ी इंडोनेशिया में होने वाली एशियन खेलों के बिहार में होने वाले ट्रायल कैंप में भाग लेंगे। यहां से चयन होने के बाद 29 और 30 नवंबर को दो दिन के कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के तीनों खिलाड़ी डाक विभाग में कार्यरत हैं।

डाक विभाग बिलासपुर के सहायक अधीक्षक संदीप धर्माणी ने बताया कि वॉलीबाल फैडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल से बिलासपुर सर्कल में कार्यरत तीन कर्मचारी खिलाड़ियों अमित कुमार, रमण कुमार तथा अक्षय काप्टा को चयनित किया है। उन्होंने बताया कि बिहार के औरंगाबाद में 27 व 28 नवंबर होने वाले ट्रायल कैंप के उपरांत चयनित खिलाड़ियों के लिए 29 व 30 नवंबर को दो दिवसीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ये खिलाड़ी दिसंबर में इंडोनेशिया में होने वाली एशियन खेलों में भारतीय सीनियर वर्ग की वॉलीवाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों ने 24 से 30 दिसंबर 2016 तक चेन्नई में आयोजित 65वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता और 5 से 12 फरवरी 2017 तक वाराणसी में आयोजित फेडरेशन कप वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही फिर से वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इन खिलाड़ियों को इंडोनेशिया में होने वाली एशियन खेलों के लिए भारतीय वॉलीबाल टीम की चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये पहला मौका है कि डाक विभाग के कर्मचारी खिलाड़ियों को भारतीय वॉलीबाल टीम के चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल के लिए आमंत्रित किया है। यह प्रदेश और बिलासपुर के लिए गर्व की बात है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें