फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने टावर लाइन प्रभावितों की समस्या को बनाया मुद्दा

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
बिलासपुर। टावर लाइन प्रभावितों के लिए अच्छी खबर है। सालों से न्याय की मांग को लेकर भटक रहे विस्थापितों को भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में राहत दी है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि ट्रांसमिशन टावर लाइनों से प्रभावित परिवारों और किसानों को नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, नई ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण में लोगों की सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण के लिए विशेष कानून बनाया जाएगा। वहीं यह भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा अनौपचारिक रूप से लगाई गई टावर लाइन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


गौर रहे कि टावर लाइन प्रभावितों ने विस चुनावों का विरोध करने का फैसला लिया था। प्रभावितों ने साफ किया था कि वे कांग्रेस और भाजपा का विरोध करेंगे और नोटा के बटन का प्रयोग करेंगे। इसके बाद भाजपा ने इस मुद्दे को अपने दृष्टि पत्र में डाला है। इससे पहले भी टावर लाइन प्रभावित अपनी मांग को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। यहां तक की प्रभावितों ने इस संबंध में विधानसभा का घेराव तक किया था।

उधर, टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के प्रदेश संयोजक रजनीश शर्मा और राज्य कानूनी सलाहकार अजय नड्डा का कहना है कि मंच लंबे समय से न्याय की मांग कर रहा है। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी सालों की मांग को कोई नहीं सुन रहा था। लेकिन, अब भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर प्रभावितों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


दो अप्रैल को धौण गांव में जले थे 25 घर
दो अप्रैल, 2017 को करीब साढ़े 12 बजे धौण कोठी पंचायत के गांव धौण से गुजर रही नाथपा-झाकड़ी टावर लाइन में जोरदार धमाका होने से 25 घर जल गए थे। गनीमत यह रही थी कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन, इस घटना से लोगों के फ्रीज, टीवी, पंखे व बिजली के मीटर जल गए थे। धौण कोठी मिडल स्कूल में भी आग लग गई थी। जिस पर काबू पाने की कोशिश करते पाठशाला के शारीरिक शिक्षक झुलस गए थे। इसके बाद भी इस लाइन में कई धमाके हो चुके हैं।

जांच में भी पाई गई है कई खामियां
ट्रांसमिशन लाइन की मजिस्ट्रेट जांच के दौरान कई खामियां पाई गई हैं। इस संबंध में जांच के बाद एडीएम बिलासपुर ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी है। लेकिन, देश की नामी कंपनी होने के कारण इस पर आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाया है।

भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या को प्रमुखता से दृष्टि पत्र में शामिल किया है। भाजपा के सत्ता में आते ही इस संबंध में कड़े कानून बनाए जाएंगे और प्रभावितों को नियम अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें