बिलासपुर। जिले में बुधवार को कोरोना के 41 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 25 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। बिलासपुर में एक्टिव केस का आंकड़ा 370 पहुंच गया है। सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि बुधवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 190 सैंपल लिए गए थे।
इनमें से 12 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आईजीएमसी भेजे गए सैंपल में से 29 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी आइजीएमसी से 310 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कहा कि भड़ोली कलां से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाला गांव से 27 वर्षीय युवक, बल्हसीणा से 25 वर्षीय युवक, इंदिरा कॉलोनी घुमारवीं से 60 वर्षीय महिला, भपराल से 50 वर्षीय महिला, कल्लर से 60 वर्षीय व्यक्ति, ऋषिकेश से 27 वर्षीय युवक, बाला गांव से 25 वर्षीय युवक, पुलिस स्टेशन झंडूता से 33 वर्षीय जवान, गालियां से 33 वर्षीय, संदोटी से 12 और 10 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।