श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
दो मेलों के दौरान मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ 40 लाख चढ़ावा
मंदिर न्यास ने लंगर कमेटी के सदस्यों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में सोमवार को चौथे श्रावण अष्टमी मेले पर करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। अष्टमी के तीन मेलों पर मंदिर न्यास को करीब 67.50 लाख रुपये का चढ़वा प्राप्त हुआ है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट रात 2 बजे खोल दिए गए। दिन के समय हल्की बारिश होती रही। श्रद्धालुओं ने बारिश के दौरान भी शांति व्यवस्था बनाए रखी और श्रद्धापूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए आना शुरू हो गए थे। जत्थों में श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि पहले श्रावण अष्टमी मेले पर मंदिर न्यास को 21 लाख रुपये और दूसरे मेले पर 19 लाख रुपये और तीसरे मेले पर 27.50 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। सोमवार को लंगर कमेटियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए लंगर कमेटी के सदस्य और ड्यूटी देने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धर्मपाल ने कहा की श्रावण अष्टमी मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह समाजसेवी संस्थाएं भोजन की व्यवस्था करती हैं। यह एक बड़ी सेवा है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए सभी का आभार जताया।संशोधित खबर
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद