जिले में 3929 सेवा अर्हता मतदाता पंजीकृत आबिद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सेवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि अभी तक जिले में 3929 सेवा अर्हता मतदाता पंजीकृत हैं। जिन्हें ऑनलाइन माध्यम से सेवा मत पत्र भेजे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि झंडूता निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1212 सेवा मतदाता हैं। इनमें 1196 पुरुष व 16 महिलाएं शामिल हैं। घुमारवीं निर्वाचन क्षेत्र में 1217 सेवा मतदाताओं में 33 महिलाएं व 1184 पुरुष मतदाता, बिलासपुर सदर में 883 सेवा मतदाताओं में 849 पुरुष एवं 34 महिला, श्री नयना देवी जी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 617 सेवा मतदाताओं में 604 पुरुष व 13 महिलाएं शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सेवा मतदाताओं से प्राप्त यह सभी डाक सेवा मतपत्र सीधे तौर पर रिटर्निंग अधिकारी उपायुक्त हमीरपुर को भेजे जाएंगे। उनकी गणना रिटर्निंग अधिकारी हमीरपुर द्वारा की जाएगी।