फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में सीवरेज सुधारीकरण पर खर्च होंगे 3.60 करोड़

Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के बजोहा वार्ड में पार्किंग का उद्घाटन करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बजोहा वार्ड में 27 लाख से बनी दो पार्किंगों का किया उद्घाटन
विज्ञापन

मंत्री ने घुमारवीं में किए परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ
बोले, शहर को स्वच्छ,व्यवस्थित और आधुनिक बनाने को सरकार कर रही योजनाबद्ध कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को घुमारवीं नगर परिषद के बजोहा वार्ड में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज सुधार योजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र में पुराने और जर्जर हो चुके सीवरेज नेटवर्क को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद नगर की दीर्घकालीन सीवरेज संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
मंत्री धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं नगर परिषद के स्वरूप का लगातार विस्तार हो रहा है, जिसके चलते बढ़ती जनसंख्या और तीव्र शहरीकरण ने नगर की सीवरेज प्रणाली पर भारी दबाव डाल दिया है। ऐसे में इस परियोजना का क्रियान्वयन नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और भविष्य के लिए बेहतर आधार तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यह योजना निर्धारित अवधि में पूर्ण हो सके। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। कहा कि राज्य सरकार सभी नगर परिषदों और निकायों में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, पार्किंग और सौंदर्यीकरण जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं नगर परिषद में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री धर्माणी ने 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो पार्किंगों का उद्घाटन भी किया। इन पार्किंगों में लगभग 50 वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंत्री ने कहा कि इन पार्किंगों के बनने से नगर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग निर्माण पर 5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की जा रही है। इनमें सिविल अस्पताल के समीप 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी एक बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके पूरा होने पर अस्पताल क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में शहरी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सड़कें, जल निकासी और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि घुमारवीं को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जा सके। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे, स्थानीय पार्षद गण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

घुमारवीं के बजोहा वार्ड में पार्किंग का उद्घाटन करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें