फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक सवार दो युवकों से 350.15 ग्राम चरस बरामद

Sun, 10 May 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 350.15 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मल्यावर लिंक रोड स्थित बलोह टोल प्लाजा के पास पुलिस टीम नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़ने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों घबरा गए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास मौजूद बैग से 350.15 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रियांशु दत्त (22) निवासी गांव व डाकघर जिया काहरा, तहसील काहरा जिला डोडा जम्मू-कश्मीर और धीरज ठाकुर (18) निवासी गांव बबेली डाकघर बंदरोल तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें