फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भलस्वाएं पंचायत की 35 महिलाओं ने लिया जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर द्वारा जिले में घुमारवीं खंड के अंतर्गत भलस्वाएं पंचायत के बाड़ी भगोट गांव में जूट बैग बनाने का 13 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर में पंचायत की स्वयं सहायता समूह व बीपीएल परिवार से 35 महिलाएं शामिल हुईं।
इस प्रशिक्षण की समाप्ति पर मुख्य अतिथि यूको आरसेटी निदेशक भास्करानंद कौंडल ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे स्वरोजगार के तौर पर जूट बैग बनाने से जुड़ कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। भास्करानंद कौंडल ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ड्रेस डिजाइनिंग,ब्यूटी पार्लर,रेशम कीट पालन,मशरूम उत्पादन,दुग्ध उत्पादन,बैग बनाना,खिलौना बनाना,कंप्यूटर बेसिक,मोटर ड्राविंग हैं। उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृधि योजना, बीमा योजना आदि के बारे मे भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें