बिलासपुर के चांदपुर गांव में दुग्ध उत्पादन के दस दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सम्म
-स्वरोजगार के तौर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़कर आजीविका कमाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर द्वारा गांव चांदपुर में आयोजित दुग्ध उत्पादन के 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में चांदपुर, बैहना ब्राह्मणा, कंदरौर पंचायत की स्वयं सहायता समूह महिलाओं और बीपीएल परिवार से 35 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण दुग्ध उत्पादन के जानकार देवी राम ने दिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक बीएन कौंडल ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह स्वरोजगार के तौर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़कर अपनी आजीविका कमाएं। दुग्ध उत्पादन से आमदनी शीघ्र आरंभ हो जाती है और लागत भी कम होती है। उन्होंने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक सहित आदि कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने लोगों को बैंक की ओर से चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य लीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।