फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यूको आरसेटी में शुरू हुआ 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Fri, 28 Nov 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ओमकांत ठाकुर ने किया शुभारंभ, युवतियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी प्रैक्टिकल और थ्योरी की लगाई जाएगी क्लास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का शुरू हुआ, जिसका एडीसी ओमकांत ठाकुर ने शुभारंभ किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों के लिए यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनने का मजबूत माध्यम है। सभी को पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण लेने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि मौजूदा समय में कौशल आधारित रोजगार ही सफलता की कुंजी है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवतियों को घर बैठे रोजगार स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं। 35 दिन के इस प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी प्रैक्टिकल और थ्योरी क्लास करवाई जाएंगी। संस्थान प्रशिक्षुओं को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध करवाएगा। संस्थान निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित है और जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाता है। इनमें ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग व खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक तथा मोटर ड्राइविंग जैसे प्रशिक्षण शामिल हैं। बताया कि संस्थान में प्रशिक्षुओं को बैंकिंग योजनाओं अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजनाएं की जानकारी भी दी जाती है। साथ ही मुद्रा लोन, स्टैंड अप इंडिया सहित विभिन्न स्वरोजगार ऋण सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया जाता है, जिससे प्रशिक्षु अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक अधिकारी चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें