फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां नयना देवी के दर 32 हजार श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
दूसरे नवरात्र पर माता की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 32 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग, संयम और साधना का प्रतीक हैं। इस दिन श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में नवरात्र के चलते धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित प्रबंध किए जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्री नयना देवी जी में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आगामी दिनों में भी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें