शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में बाबा के दर्शनों को आने वाले भक्त दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। मेला शुरू होने के 23 दिनों के भीतर पिछले साल की अपेक्षा श्रद्धालु करीब सात लाख रुपये अधिक चढ़ावा चढ़ा गए हैं। जबकि अभी तक मेले संपन्न होने को पांच दिन शेष बचे हुए हैं। 23 दिनों के भीतर 30 लाख भक्त बाबा के दर हाजिरी लगा चुके हैं। रोजाना 300 के करीब छोटी व बड़ी गाड़ियां शाहतलाई पहुंच रही हैं।
शनिवार और रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं से संख्या दोगुना थी जोकि तपोस्थली मंदिर जा पहुंची। बाजार में मंदिर परिसर तपोस्थली और गुफा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा का नजारा आजकल धार्मिक नगरी में स्वर्ग से कम नहीं दिखता है।
मंदिर न्यास तलाई में पिछले वर्ष की तुलना में 15 मार्च से आठ अप्रैल तक छह लाख 87 हजार 349 रुपये की नकद राशि दान के रूप में चढ़ावा अधिक हुआ है। जबकि इस वर्ष अब तक 15 मार्च से 8 अप्रैल तक 65 लाख 28 हजार 35 रुपये नकद राशि दान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई है, जबकि पिछले वर्ष इन दिनों में 58 लाख 40 हजार 686 रुपये नकद राशि रही थी, वहीं इस वर्ष चांदी 80 ग्राम 325 मिलीग्राम, डॉलर कनाडा 228, यूएसए डॉलर 30, यूरो 10 विदेशी इत्यादि राशि भी चढ़ी है।
15 मार्च से 8 अप्रैल तक 65 लाख 28 हजार 035 रुपये नकद राशि की गणना अब तक हुई है, जबकि विदेशी दान में चढ़ी मुद्रा अलग है। इन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि मेले में श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना रहे।
पूर्ण चंद कौंडल, सहायक मेला अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट